23 दिसंबर 2020 - 17:22
कितना अस्थिर है इस्राईल!!! दो साल के भीतर चौथी बार मध्यावधि चुनाव का है सामना

इस्राईल में संसद भंग हो गयी जिससे 2 साल के भीतर चौथी बार मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है।

ज़ायोनी संसद सभापति यारिव लेविन ने संसद भंग करने और साथ ही अगले मध्यावधि चुनाव की तारीख़ का भी एलान कर दिया है। इस्राईल में अगला संसदीय चुनाव 23 मार्च 2021 को होगा। ज़ायोनी संसद के भंग होने की अस्ल वजह सत्ताधारी लिकुड पार्टी, जिसके अध्यक्ष नेतनयाहू हैं, और ज़ायोनी युद्ध मंत्री बेनी गैंट्स की अध्यक्षता वाली ब्ल्यू एन्ड वाइट पार्टश्र के बीच बजट को लेकर सहमति न बन पाना है।

 

गैंट्स ने सोमवार को ट्वीटर पर कहा था कि नेतनयाहू ख़ुद को जेल में जाने से बचाने के लिए लोगों को चुनाव की ओर ढकेल रहे हैं। ग़ौरतलब है कि नेतनयाहू को पिछले काफ़ी समय से भ्रष्टाचार के 4 केसों का सामना है।